मुलताई। बैतूल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत पांढुर्णा निवासी डॉ. चेतना चरपे (31) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को थाना मुलताई में दर्ज प्रकरण में एक नाबालिग के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे छिंदवाड़ा और बाद में नागपुर ले गए, जहां जांच में अवैध गर्भपात का खुलासा हुआ। गर्भपात के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला डॉक्टर ने अपने बिना पंजीकृत क्लीनिक में नाबालिग का अवैध गर्भपात किया, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट कर दिए। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम तथा गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम (MTP Act) की विभिन्न धाराओं का इजाफा किया है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध...
7
1
0
1
Jul 16, 2026
Watch